संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तीन काले कानूनों की प्रतिलिपियों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं किसानों न कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को लागू किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। सोमवार को विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले तहसील परिसर में एकत्रित हुए। जहां बीकेयू एकता उग्राहां के प्रदेश महासचिव अवतार सिंह ने कहा कि विगत वर्ष केंद्र सरकार ने तीन काले कानूनों को लागू किया था। जिसके विरोध में किसानों ने 13 महीने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सरकार ने कानूनों को वापस ले लिए था। आरोप लगाया कि अब केंद्र सरकार राज्य सरकारों के माध्यम से तीनों कानूनों को लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कानूनों को वापस लाती है, तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान जोगा सिंह, रघवीर सिंह, दीपक चौधरी, महेंद्र सिंह, मुख्तयार सिंह, हरदीप सिंह, मेजर सिंह व अब्दुल करीम समेत कई किसान मौजूद रहे