फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: छात्र के आत्महत्या मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, विधायक बेहड़ के साथ डीएम से मिले मृतक के पिता

पंतनगर के जीबी पंत कृषि विवि के छात्र की आत्महत्या के मामले में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ परिजनों ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी नहीं आने पर बेटे का कक्षा में उत्पीड़न होता था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की। डीएम ने किच्छा एसडीएम से मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने की बात कही। बृहस्पतिवार की दोपहर कलक्ट्रेट में बेहड़ के साथ मृतक के पिता छोटे लाल और परिजनों ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। छोटे लाल ने कहा कि उनका बेटा नीरज जीबी पंत विवि में इलेक्ट्रिकल बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह जनरल विपिन रावत छात्रावास में रह रहा था। 12 सितंबर को उनके पुत्र की छात्रावास में मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने उनको सुसाइड नोट दिखाया था, इसमें बेटे ने आत्महत्या करने की बात लिखी थी। उनके बेटे के हस्ताक्षर सुसाइड नोट पर नहीं हैं। उनको आशंका है कि बेटे की हत्या हुई है। वे इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच करवाना चाहते हैं। कहा कि सब्जी बेचकर उन्होंने बेटे को पढ़ा लिखकर अच्छे भविष्य के लिए विवि में दाखिला कराया था। उनके बेटे को अंग्रेजी नहीं आने पर कक्षा में बेइज्जत किया जाता है। विवि प्रशासन ने उनको बुलाकर बेटे की काउंसलिंग नहीं कराई थी। विधायक बेहड़ ने कहा कि छात्र के आत्महत्या पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मामला बेहद गंभीर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें