फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदरपुर विधायक के भतीजे की गाड़ी पर हुआ पथराव, भाजपाइयों ने थाने में किया हंगामा

केलाखेड़ा के गांव बिजपुरी में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के भतीजे की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर हमला कर दिया। इसमें विधायक के भतीजे को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक अरविंद पांडेय के भाई अमर पांडेय भाजपाइयों के साथ थाने पहुंचे। यहां अमर पांडेय की पुलिस से तीखी झड़प हुई। केलाखेड़ा थाने में बुधवार रात को विद्या ज्योति कॉलेज निवासी अजय डबास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कि वह अमर पांडेय के पुत्र अंकित पांडेय और चालक अलीम के साथ कार में सवार होकर अपने आवास पर आए। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन ने अपने घर की छत से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पथराव कर हमला कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे को टूट गए और कार सवार विधायक का भतीजा अंकित पांडेय चोटिल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अंकित पांडेय को मेडिकल करने के लिए बाजपुर उप जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें