रुद्रपुर के सिडकुल में चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, संस्था और सिडकुल कर्मियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। उत्तराखंड, महाराष्ट्र, नेपाल सहित विभिन्न राज्यों की संस्कृति से जुड़े लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।