फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार जारी, 17वें दिन भी प्रदर्शन तेज

रुद्रपुर में डिप्लोमा इंजीनर्स महासंघ के बैनर चले विभिन्न विभागों के इंजीनियरों का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर 17वें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। कार्य बहिष्कार के दौरान इंजीनियरों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। बुधवार को मौसम खराब होने के बावजूद इंजीनियरों ने जिला मुख्यालय के सिंचाई विभाग के परिसर में धरना दिया। मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताई। महासंघ के प्रांतीय संगठन सचिव हरीश सिंह बसेड़ा ने कहा कि कई वर्षोँ से उठाई जा रही मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार हठधर्मिता की राह पर है। मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं होबी तब तक संगठन का एक-एक सिपाही आंदोलन पर डटा रहेगा। पेयजल निगम इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय सलाहकार सुभाष चंद्र भट्ट ने कहा कि पूर्व में जो सुविधा मिली थीं। सरकार ने उन सुविधाओं को छीनने का काम किया है। पूर्व में 10 साल, 16 साल और 26 साल की सेवा के बाद पदोन्नति का अवसर मिलता था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर तीन पदोन्नतियां होनी थीं। पदोन्नति न होने की दशा में पदोन्नत पदों के सापेक्ष वेतनमान देने का अंतरिम आदेश था। हम छीनी गई सुविधाओं को वापस मांग रहे हैं। महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह ने कहा कि एसी कमरों में बैठकर पॉलिसी बनाने वाले अधिकारी फील्ड में जाकर काम करने वाले इंजीनियरों की उपेक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें