फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रुद्रपुर में छह एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया, मेयर बोले—आस्था की आड़ में कब्जा नहीं होगा बर्दाश्त

रुद्रपुर में गंगापुर रोड शैलजा फार्म स्थित विवादित स्थल से नगर निगम ने छह एकड़ से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मेयर ने मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि धार्मिक स्थल की आड़ में सरकारी भूमि पर कब्जा जमाना लैंड जिहाद की श्रेणी में आता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेयर ने बताया कि इस छह एकड़ बेशकीमती भूमि पर वर्षों से कब्जा जमाया गया था। इस मामले में आरोपी कालनेमि बाबा ने न केवल पुलिस और प्रशासन को चुनौती दी, बल्कि न्यायालय को भी गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अवैध अतिक्रमण और लैंड जिहाद और कालनेमि बाबाओं के विरुद्ध जो अभियान चलाया जा रहा है, आज की कार्रवाई उसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेयर ने कहा कि प्रशासन पहले ही कई बार नोटिस जारी कर कब्जा छोड़ने की हिदायत दे चुका था, लेकिन हठधर्मिता के चलते अंततः यह सख्त कदम उठाना पड़ा। पिछले दिनों कुछ लोग नगर निगम की कार्रवाई को धर्म विशेष के विरुद्ध बता रहे थे। नगर निगम ने खेड़ा में ईदगाह की आड़ में कब्जाई गई करोड़ों की भूमि मुक्त कराई गई थी और किच्छा रोड पर भी मंदिर की आड़ में किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें