फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीन बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन...फिर भी बड़े अतिक्रमणकारियों को नहीं छेड़ा; टिनशेड-चबूतरे हटे

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा लेकिन अभियान फुटपाथ और मामूली अतिक्रमण हटाने तक ही सीमित रहा। बड़े अतिक्रमणकारियों के आगे प्रशासन का बुलडोजर नहीं टिक सका। चार घंटे की कार्रवाई में डीडी चौक के पास गांधी पार्क की दीवार और सरकारी स्कूल की दीवार का हिस्सा ध्वस्त किया गया जबकि काशीपुर बाईपास पर दुकानों के सामने बने टिनशेड, चबूतरे और छोटी दीवारों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध जताते हुए प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रक्षाबंधन समेत त्योहारों से पहले कार्रवाई से कारोबार प्रभावित होगा। कुछ व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण का विरोध न करते हुए निर्माण कार्य की समयसीमा और बजट पर सवाल भी उठाए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी और निर्माण कार्य में बाधा बनने वाले अतिक्रमण हटाए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के कारण किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए 56 दुकानों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। बुधवार को नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद कार्रवाई शुरू हुई लेकिन पहले दिन स्थायी निर्माणों के बजाय फुटपाथ और छोटे अतिक्रमण हटाने तक ही अभियान सीमित रहा। इससे बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की संभावना फिलहाल टल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें