फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: विधायक और पूर्व विधायक ठुकराल का पुतला फूंका, दोनों नेताओं के समर्थकों ने जलाए एक-दूसरे के पुतले

रंपुरा में एक दिन पहले हुए मारपीट व विवाद के बाद विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक भी विरोध में उतर आए हैं। बुधवार को रंपुरा में विधायक अरोरा के समर्थकों ने ठुकराल और ठुकराल के समर्थकों ने विधायक शिव अरोरा का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। मंगलवार को वार्ड 22 रंपुरा बस्ती निवासी मोहित ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि वह भाजपा का सदस्य है और भाजपा से टिकट कटने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि पांच अक्तूबर की रात को वह शिव दरबार कार्यक्रम में गया था। जागरण के बाहर पूर्व विधायक ठुकराल की गाड़ी खड़ी थी। उसने स्कूटी का हॉर्न बजाकर साइड देने का इशारा किया। इस बीच ठुकराल अपने भाई व एक अन्य युवक के साथ उतरे और अभद्रता करते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उन्होंने जातिसूचक शब्द भी कहे। वहीं पूर्व विधायक ठुकराल के कार चालक राजीव गुप्ता ने भी पुलिस को बताया कि वह ठुकराल व उनके भाई को लेकर शिव दरबार में माथा टेकने गए थे। इस बीच रंपुरा निवासी मोहित व एक अन्य युवक ने विधायक की कार पर जोर-जोर से हाथ मारा और गालीगलौज करने लगे। इसके बाद दोनों ने पूर्व विधायक व उनके भाई के ऊपर तमंचा तान दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। इस मामले में विधायक शिव अरोरा अपने कार्यकर्ता के पक्ष में उतर आए थे और रंपुरा पहुंचकर मोहित व उसके परिवार से मिले। बुधवार को हंगामा बढ़ा तो दोनों नेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे के पुतले फूंक डाले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें