आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को खटीमा के शारदा नगर स्थित झनकईया में आठ दिवसीय विशाल मेले की शुरुआत हो गई। इस मौके पर शारदा नहर में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शारदा नहर में स्नान के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही नेपाल, यूपी से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे।