फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विभाग के निरीक्षण कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की खुली पोल

अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Jun 2026 09:00 PM IST

रुद्रपुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कई बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर में अग्निशमन विभाग ने जिलेभर के कोचिंग सेंटरों और आईईएलटीएस संस्थानों में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अधिकारियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। अग्निशमन विभाग की टीम ने पहले दिन सात से आठ कोचिंग सेंटरों की जांच की, जबकि अगले दिन 10 से ज्यादा बड़े संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई संस्थानों में गंभीर लापरवाही सामने आई। अधिकांश केंद्रों में आग बुझाने के लिए आवश्यक फायर एक्सटिंग्विशर, होज रील और अन्य सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं मिले। कई जगह आपातकालीन निकासी व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। सीएफओ ईशान कटारिया ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन संस्थानों में कमियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि तय समय में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे कोचिंग सेंटरों को सील करने या बंद कराने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें