फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सार्थक कॅरिअर तैयार करें आईटीआई : बहुगुणा

कौशल विकास और सेवायोजन विभाग और मेधा संस्था की ओर से एक होटल में मंगलवार को रोजगार की राहें, इंडस्ट्री अकादमिक साझेदारी के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उद्योगों के प्रतिनिधि, आईटीआई प्रधानाचार्य, आईटीआई और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों ने अपने सीखने की यात्रा के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकारी आईटीआई का परिवर्तन शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। कौशल विकास और सेवायोजन, दुग्ध, पशुपालन मंत्री बहुगुणा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आईटीआई और उद्योगों के बीच सहयोग को मजबूत करना, कौशल अंतर को कम करना और उत्तराखंड के युवाओं के लिए सार्थक कॅरिअर के रास्ते तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आईटीआई संस्थानों में साधारण परिवार के मध्यम पढ़ाई वाले बच्चे आते हैं। मैदानी क्षेत्रों में औद्योगिक संस्थान होने के कारण मैदानी क्षेत्रों के आईटीआई संस्थानों के युवाओं को रोजगार मिल जाता है, लेकिन पहाड़ के आईटीआई के बच्चों को रोजगार आसानी से नहीं मिल पाता। इसलिए उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से पहाड़ के आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी रोजगार देने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें