फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली से ऊधमसिंह नगर जिले में स्मैक पहुंचा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, पुलभट्टा पुलिस और एसटीएफ ने की कार्रवाई

पुलभट्टा पुलिस और एसटीएफ की एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में स्मैक के साथ दो अंतरराज्जीय नशा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। दोनों तस्कर बरेली से स्मैक लाकर किच्छा बेचने आ रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नशा तस्कराें के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलभट्टा थाना पुलिस और एसटीएफ की एएनटीएफ ने संयुक्त रूप से बरेली रोड पर होटल क्राउन से 200 मीटर आगे दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें