प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भाजयुमो ने मैराथन का आयोजन किया। इसमें सौरभ रावत प्रथम, धीरज दूसरे और शोभित तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार और पहले 20 स्थान पर आने वाले बच्चों को टीशर्ट दी गई। मनोज सरकार स्टेडियम से रविवार की सुबह शुरू हुई दौड़ का शुभारंभ भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह और सांसद अजय भट्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। वहां पर महापौर विकास शर्मा, संयोजक बिट्टू चौहान, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना थे।