फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पंचायत चुनाव...भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों ने झोंकी ताकत, नुक्कड़ सभाओं में जमकर बरसे

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में पंचायत चुनाव के आखिरी समय में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है। सियासी चिर प्रतिद्वंद्वि किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला नुक्कड़ सभाओं में एक दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि अगर वे हारे नहीं होते तो मंत्री बन सकते थे। उन्होंने ऐतिहासिक विकास कार्य कराए और वर्तमान विधायक को विकास नहीं दिखते हैं। वे अधिकारियों को हटाने के लिए धरना देते हैं और सुनवाई नहीं होती है। इधर बेहड़ ने कहा कि उनके बच्चों को गालियां देकर वोट मांगे जा रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। वे विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन विपक्षी भाईचारे को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें