फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोज, प्रभारी मंत्री नें की शिरकत, मंत्री गणेश जोशी बोले- प्रदेश में बेरोजगारी दर में आई कमी

प्रदेश सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर जन सेवा थीम पर वृहद बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शिविर का शुभारंभ किया औरशिविर में लगे स्टाॅलों का निरीक्षण करने के साथ ही अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से बेरोजगारी दर में उत्तराखंड में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। गांधी पार्क में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारा राज्य सीएम धामी के विजन सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से चल रहा है। सरकार उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है। वर्ष 2022 से 2025 तक विकास के तीन स्वर्णिम वर्षों में बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य होने का गौरव उत्तराखंड को ही मिला है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। नीति आयोग की जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्टार्ट अप और इनोवेशन सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कहा कि पहली बार बजट का आकार एक लाख करोड़ के पार पहुंचा है। सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी गई है। कहा कि सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून, जन भावनाओं के अनुरूप भू-कानून लाकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यहां मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण कर सूचना और लोक संपर्क विभाग की प्रकाशित सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पुस्तक का विमोचन किया गया। वहां विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, सुनील ठुकराल, सुरेश कोली, पारस चुघ, पवन खनिजा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें