रुद्रपुर भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम पहुंचे। मुस्लिम महिलाओं ने वक्फ संशोधन अधिनियम संसद में पास करने पर स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। दुष्यंत गौतम ने पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि पार्टी में कोई दौड़ में नहीं होता है। कार्यकारियों के बीच से ही जिम्मेदारियों को दिया जाता है। उनके साथ विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित अनेक मौजूद रहे।