उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से प्रथम अस्मिता वेटलिफ्टिंग महिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, उर्वशी बाली, चरनप्रीत कौर, विजेंद्र चौधरी, नागेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें प्रदेश भर से करीब 40 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान 44 किग्रा भार वर्ग में जूली, उमा, रानी, 48 किग्रा में डौली पाल, निर्जला, मानवी, 53 किग्रा में मोनिका पाल, देविका, आहाना पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। वहीं 58 किग्रा में कोमल, निहारिका, सुमिता, 63 किग्रा में सुमैया नायाब, मेघा, प्रियंका, 69 किग्रा में निशा, टीया, चारु, 77 किग्रा में राजेश्वरी, कशिश, अवनीत कौर, 77 किग्रा में समीक्षा, पायल, देवा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया है। इसके अलावा 77 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अक्सरा जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेफरी पवन शर्मा, लोकेश कुमार, वरुण चौधरी रहे। एसोसिएशन महासचिव राजीव चौधरी ने बताया कि खेल नीति के तहत महिलाओं को खेलों में बढ़ावा देने के लिए काशीपुर से प्रयास शुरू किया गया है। वहां पर साईं केंद्र प्रभारी नीरज कुमार, मदन ठाकुर, हरीश त्रिपाठी, राजू चौधरी, शिवतेज सिंह, मेघा चंद, बिट्टू, हंसा मनराल आदि मौजूद रहे।