पूर्व सैनिकों ने बृहस्पतिवार को खटीमा में धूमधाम से सेना दिवस मनाया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। अमाऊं स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को मोमेंटो भैट कर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी और कैप्टन लक्ष्मण सिंह महर ने भारतीय सेना के गौरव इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां पर कैप्टन नारायण सौन, मनोहर ज्याला, सूबेदार मेजर धन सिंह सामंत, इंद्र सिंह कुंवर, दान बोरा, दान सिंह सामंत,राजेंद्र अधिकारी, भुपेंद्र चंद,भूपेंद्र खोलिया, जगत सिंह मारकंडेय, आनंद सामंत, धन सिंह बोरा, फकीर सिंह ज्याला, कल्याण भंडारी, कमल बिष्ट आदि थे।