रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर बने वेंडिंग जोन की दुकानों का पहले चरण में आवंटन किया गया। नगर निगम सभागार में हुए कार्यक्रम में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल और मेयर विकास शर्मा की मौजूदगी में लॉटरी सिस्टम से 78 दुकानों का आवंटन किया गया। इस दौरान बचे 20 दुकानदारों का दूसरे चरण में आवंटन किया जाएगा। व्यापारियों की मांग पर मेयर ने तीन महीने के किराए पर छूट देने के साथ ही किराया कम करने पर सहमति जताई। मेयर ने कहा कि राममनोहर लोहिया और विधवानी मार्केट से जी 20 के दौरान हटाए व्यापारियों को दुकान आवंटन की गई है। दूसरे चरण में शेष बचे 20 व्यापारियों के अलावा समोसा मार्केट के लोगों को लॉटरी सिस्टम से दुकानें दी जाएंगी। कहा कि दुकानों का मूल्य जमा करने के लिए तीन साल का वक्त दिया गया है।