फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: ढेला नदी में कूड़ा फेंकने पर प्रधान के बेटे के खिलाफ होगी कार्रवाई

हीरा मेहरा Updated Sun, 21 Dec 2025 01:41 PM IST

खुले में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूड़ा फेंकना प्रधान के बेटे को भारी पड़ गया। नगर निगम प्रशासन ने मौके पर उसे कूड़ा फेंकते हुए पकड़ लिया। अब पीसीबी और एनजीटी की ओर से अलग-अलग जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नगर निगम उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम, 2016 के अंतर्गत जुर्माना की कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम प्रशासन को सूचना मिलने पर बीते शुक्रवार को ग्राम सरवरखेड़ा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा लाकर नेशनल हाइवे किनारे ढेला नदी के किनारे फेंकते समय पकड़ लिया था। इस दौरान एसएनए विनोद लाल शाह व सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को मेयर दीपक बाली ने एसएनए विनोद लाल शाह व सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। बीते शुक्रवार को फेंके गए कूड़े के कुछ हिस्से पर ग्राम सरवरखेड़ा के प्रधान बेटे दानिश ने मिट्टी डलवा दी थी और नदी किनारे फेंके गए कूड़े में आग लगा दी थी। मेयर ने कहा कि ढेला नदी स्वच्छ रखने के लिए सीएम के निर्देशन में कार्य किए जा रहे हैं। यहां दो एसटीपी प्लांट एक 18 एमएलडी और 10 एमएलडी का प्लांट प्रदूषित पानी को स्वच्छ कर नदी में छोड़ रहा है। मेयर बाली ने बताया कि इस मामले में पीसीबी, एनजीटी और नगर निगम की ओर से प्रधान के बेटे दानिश के खिलाफ जुर्माना लगाकर वसूला जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें