फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: नाइट ड्यूटी के दौरान मजदूर की आंख में गिरा एसिड, धरने पर बैठे साथी

रुद्रपुर के भूरारानी रोड स्थित एक निजी फैक्ट्री में सोमवार देर रात बैटरी निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी अचानक बिजली गुल हो गई। इसी दौरान तेज हवा के दबाव से एसिड उछलकर पास में काम कर रहे श्रमिक की आंख में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि श्रमिक बुरी तरह घायल हो गया। सहकर्मियों ने तत्काल घायल को उपचार दिलाने की कोशिश की और फैक्ट्री प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि मौके पर मौजूद सुपरवाइजर ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया और उपचार कराने से इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने फैक्ट्री परिसर में ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया, लेकिन जब देर तक कोई सहायता नहीं मिली तो उन्होंने आपस में चंदा इकट्ठा कर घायल को बरेली के राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें