फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: आग का गोला बन गई कार, गदरपुर के नवाबगंज से बीमार को इलाज के लिए रुद्रपुर ला रहे थे सवार

नवाबगंज से मरीज को लेकर रुद्रपुर आ रही कार में काशीपुर रोड पर आग लग गई। आग से कार जल गई। समय रहते कार सवारों के बाहर निकल आने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के समय कार में एक बीमार महिला समेत पांच लोग सवार थे। रविवार को नवाबगंज (गदरपुर) निवासी योगेश सिंह कार (यूके 04 यू 7838) से अपनी बीमार मां प्रवेश देवी (52) को जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल ला रहे थे। कार में उनके भाई नरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह और अनिल कुमार सवार थे। कार काशीपुर रोड पर रिंग रोड के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। कार चला रहे अनिल सिंह कार रोक पाते, उससे पहले ही इंजन में आग लग गई। आग लगने से लोगों में खलबली मच गई। राह गुजरते लोगों की मदद से कार के दरवाजे खोलकर सवार लोगों को बाहर निकाला गया। कार में सवार लोगों के बाहर निकलते ही जोरदार धमाके के साथ कार आग का गोला बन गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों का जमघट लगने से जाम लग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें