फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: महिला कांग्रेस की 50 कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Sep 2025 01:36 PM IST

रुद्रपुर में महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर 50 से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को सिटी क्लब में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने 50 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मीना शर्मा ने कहा कि 41 वर्ष पूर्व आज ही के दिन महिला कांग्रेस की स्थापना की गई थी। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र से करीब एक हजार महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ने का काम किया गया है। वहां पर पार्षद इल्मा शमरीन, पूर्व पार्षद सुमन राणा, सरोज रानी, पूनम गुप्ता, सोनी आर्य, कांति कोली, सरोज शर्मा, यादो देवी, सावित्री यादव आदि रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें