फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल...रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का आगाज

हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Jan 2025 12:41 PM IST

38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुभारंभ हो गया। पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग के वालीबाल के मुकाबले खेले गए। बुधवार की दोपहर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि एशियन फेंसिंग कन्फरेडेशन के महासचिव राजीव मेहता, समाज कल्याण सचिव व राष्ट्रीय खेलों के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल और डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथि राजीव मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रयासों से उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि जिले में खेलों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार की ओर से सभी सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। वहां पर वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल चौहान, साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, शूटिंग एसोसिएशन के महासचिव अशोक मित्तल, पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, डीडीए उपाध्यक्ष जय किशन, एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल सहित अनेक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें