जीबी पंत कृषि विवि में आयोजित तीन दिनी 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में सचिव नास डॉ. वजीर सिंह लाकरा ने नास की ओर से कृषि विकास के लिए आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों सहित पंत विवि के उन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने की जानकारी दी। उन्होंने कृषि विज्ञान क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अकादमी की ओर से चयनित प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के नाम की घोषणा की, जिन्हें राज्यपाल ने विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया।