फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: विभिन्न ट्रेड यूनियनों और किसान सभा से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ जताया विरोध

विभिन्न ट्रेड यूनियनों और किसान सभा से जुड़े लोगों ने सोमवार को नई टिहरी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने अमेरिका के साथ किए जा रहे व्यापार समझौतों को रद्द करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसान सभा से जुड़े भगवान सिंह राणा, सीटू के चिंतामणि थपलियाल ने कहा कि अमेरिका की नीतियों से देश की कृषि, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, सभी मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने, सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, मनरेगा में साल में 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने तथा आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमाता सहित योजना कर्मियों और ग्राम प्रहरी व पेयजल विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों को न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें