विकास खंड कीर्तिनगर के बीना शंकर वैडिंग प्वाइंट नैथाणा में रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत की अध्यक्षता में सैनिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस मौके पर सत्ये सिंह पुंडीर को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया जबकि देवेंद्र सिंह कठैत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मान सिंह बर्त्वाल, मकान सिंह नेगी, हिम्मत सिंह महर को नियुक्त किया गया। आनंद सिंह रावत को प्रकोष्ठ का महामंत्री बनाया गया। जबकि केशर सिंह बर्त्वाल को प्रकोष्ठ में संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई