टिहरी महोत्सव 2026 के तहत टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक के भांसरताल ट्रैक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट व बीडीओ विपिन सिंह ने हरीझंडी दिखाकर घनसाली से ट्रैकरों के दलों को रवाना किया। हुलाणाखाल से 10 अलग अलग दलों के रूप में 80 से अधिक लोगों ने 2 किलोमीटर से अधिक पैदल ट्रैक कर भांसरताल पहुंचे, ट्रैकर दलों के हिमालय पब्लिक स्कूल घनसाली के 37 छात्र छात्राओं ने ट्रैकिंग की । जल का पहला पड़ाव सुखताल रहा जहां पर जल पान के बाद दूसरा पड़ाव सीधा भांसरताल रहा। भांसरताल पहुंचे ट्रैकरों के साथ ग्रामीण ने एसडीएम, वीडियो और जल संस्थान के एक्शन से सड़क पानी की समस्याओं से भी अवगत कराया। ट्रैकरों को हरी झंडी दिखाने के बाद घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर हमारे पौराणिक तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कहा कि हमने बहुत पहले इस ट्रैक के लिए प्रयास किया था जिसके बाद आज हमारी सरकार इन ट्रैकों को संवारने का कार्य कर रही है भांसरताल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है यहां अनेकों पर्यटक आते रहते हैं, जल्द ही इसे मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा, विधायक शाह ने बताया कि हमारे पास जगदीशिला, विश्वनाथ, बूढ़ाकेदार, बासर आदि तमाम क्षेत्रों में अनेकों खूबसूरत स्थान है इन्हें विकसित किया जाएगा। घनसाली एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि टिहरी जनपद में 6 मार्च से 9 मार्च तक टिहरी लेक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत शनिवार को भिलंगना ब्लॉक के घनसाली हुलानाखाल से भांसरताल पैदल ट्रैक का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र के तमाम खूबसूरत स्थलों को पर्यटन के मानचित्र आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है , वहीं उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में घनसाली के पंवाली कांटा, महास्रताल, सहस्रताल आदि ट्रैकों को भी विकसित किया जाएगा, एसडीएम ने बताया कि भांसरताल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां सड़क से भी काफी नजदीक है।