भाजपा में शामिल होने के बाद समाजसेवी दर्शन लाल आर्य के नई टिहरी और घनसाली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। घनसाली के होटल कुटुम्ब बसेरा में फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। दर्शन लाल आर्य ने कहा कि उनका भाजपा से जुड़ाव पहले से रहा है और वे किसी स्वार्थ से नहीं, बल्कि संगठन व राष्ट्रहित में पार्टी में सक्रिय हुए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आर्य के जुड़ने से घनसाली में भाजपा और मजबूत होगी, जिसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।