फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ा केदार में चोरी की अफवाह निकली गलत, पुलिस जांच में व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार पाया गया

बूढ़ा केदार क्षेत्र में चोरी की आशंका को लेकर फैली अफवाहों पर पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध समझकर पुलिस के हवाले किए गए व्यक्ति ने कोई चोरी नहीं की थी। जांच के दौरान वह मानसिक रूप से बीमार पाया गया। मामले में यह भी स्पष्ट किया गया कि चंपुआ मंदिर में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर से कोई भी वस्तु चोरी नहीं हुई है और सोशल मीडिया पर चल रही चोरी की खबरें निराधार हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें तथा किसी घटना की जानकारी साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। प्रशासन ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी नागरिक जिम्मेदारी से व्यवहार करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें