फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो से सशक्त हो रहीं बेटियां, 280 स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण

महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच टिहरी जनपद में एक सराहनीय पहल की जा रही है। देवभूमि इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन द्वारा 280 सरकारी विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रौंसाल क्षेत्र में एक सप्ताह तक चले प्रशिक्षण के बाद छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें ताइक्वांडो की बेसिक तकनीकों के साथ आत्मविश्वास, सतर्कता और आपात स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। मास्टर ट्रेनर अनुष्का के अनुसार बढ़ते अपराधों के बीच यह प्रशिक्षण बालिकाओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से बचाव में मददगार है। छात्राओं ने भी इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि उन्हें पंच, बचाव तकनीक और आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके सीखने को मिले। स्थानीय लोगों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें