टिहरी पुलिस ने ऋषिकेश के म्युनिकीरेती थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या की। वांछित चल रहे 50 हज़ार रुपए के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। हत्या के आरोप में दो अभियुक्त पहले से ही जेल में बंद है। टिहरी अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि गहन विवेचना और मुखबिर की सूचना पर 50हज़ार के इनामी अभियुक्त विक्की यादव निवासी ग्राम हल्दी, थाना हल्दी जिला बलिया उत्तर प्रदेश को बलिया से गिरफ्तार किया गया है।