फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टिहरी गढ़वाल में चरस तस्करी के आरोप में पांच युवाओं को जेल भेजा

नरेंद्रनगर टिहरी में थाना पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए एक टैक्सी से तीन किलो चरस बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि आठ नवंबर की रात नरेंद्रनगर प्लास्डा पुलिस चौकी के पास प्रभारी निरीक्षक सीआईयू प्रदीप चौहान पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक कार को रोका और उसकी गहनता से तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से तीन किलो से ज्यादा चरस बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि तस्कर कम समय में ज्यादा धन कमाने के लिए सभी आरोपी उत्तरकाशी से चरस खरीदकर हरिद्वार बेचने के लिए ले जा रहे थे। तस्करी में प्रयोग की जा रही टैक्सी कार को सील कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें