राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मां ललिता पब्लिक इंटर कॉलेज, गुप्तकाशी में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अजय जुगरान तथा संजय गोस्वामी रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करते हैं, बल्कि टीम भावना और अनुशासन को भी मजबूत बनाते हैं।