फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखोली में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से गहराया पेयजल संकट

विकासखंड जखोली में लगातार बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के चलते पेयजल संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। ठंड के कारण जल स्रोतों में पानी जमने के साथ ही पेयजल लाइनों के चोक होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग भीषण ठंड में टैंकरों से पानी भरने को मजबूर हैं। जखोली मुख्यालय बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत के चलते लोग रातभर जागकर टैंकरों के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासी सूरत सिंह और विकास सिंह का कहना है कि नियमित जलापूर्ति ठप होने से रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों में यह चिंता भी बढ़ने लगी है कि यदि समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो आगामी ग्रीष्मकाल में हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण पेयजल लाइनों में पानी जम रहा है। वहीं हाल ही में हुई बारिश के कारण कुछ लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिससे आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक जलापूर्ति की जा रही है। वहीं क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें