फाटा बीट, गुप्तकाशी यूनिट के तहत भालू प्रभावित क्षेत्र ग्राम मैंखण्डा में स्थानीय महिलाओं को मिर्च–मसाला तैयार करने की विधि बताई गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को घरेलू स्तर पर सुरक्षित तरीक़े से मिर्च–मसाला तैयार करने, व इससे भालू को दूर रखने की जानकारी दी गई।