फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: बारिश से बदला मौसम, जंगलों की आग से भी मिली राहत

Alka Tyagi Updated Fri, 29 May 2026 11:33 PM IST

शुक्रवार शाम जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली। जिला मुख्यालय समेत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, जखोली, गुप्तकाशी, ऊखीमठ और केदारनाथ क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मुख्यालय में दोपहर बाद तेज हवाओं और आंधी चली, जिसके बाद शाम होते-होते झमाझम बारिश हुई। बारिश का असर जंगलों में लगी आग पर भी देखने को मिला। जखोली के रतनपुर, रुद्रप्रयाग के डांगशेरा, तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि क्षेत्र के जंगलों में सुलग रही आग बारिश के बाद शांत हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है। बारिश से तापमान में भी गिरावट हुई है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें