फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: मौसम ने ली करवट, तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज

जनपद मुख्यालय में सुबह खिली धूप और तेज गर्मी के बाद दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। इसके बाद रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आकाशीय गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई।अचानक हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे, लेकिन मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के चलते कई क्षेत्रों में सड़कें फिसलन भरी हो गईं और जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें