फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: बक्शीर में बहुउद्देशीय शिविर का आयेाजन, 92 में से 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

अलका त्यागी Updated Wed, 25 Feb 2026 07:24 PM IST

तहसील बसुकेदार के पूर्वी बांगर क्षेत्र स्थित बक्शीर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 92 शिकायतें दर्ज हुईं। वहीं पिछले वर्ष आई आपदा में क्षतिग्रस्त वाहनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए। इस दौरान जनसुनवाई में ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत, देहरादून–छेनागाड़ बस सेवा पुनः शुरू करने, दूरस्थ क्षेत्रों में नए राशन वितरण केंद्र खोलने, मोबाइल नेटवर्क सुधार, विद्यालय भवन मरम्मत और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई। वहीं जौला–उछोला मोटर मार्ग निर्माण और छेनागाड़–बधाणीताल मार्ग पर कार्य शुरू करने की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त ड्यूली क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए वहां स्थित बुग्यालों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह भी ग्रामीणों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही जियो टेलीकॉम के अधिकारी से वार्ता कर शीघ्र नेटवर्क बहाली के निर्देश दिए।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक भरत चौधरी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में है और लंबित कार्यों पर कार्रवाई जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें