जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्रिएटिव एकेडमी रुद्रप्रयाग में पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, मानव तस्करी एवं साइबर क्राइम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण, बाल अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।