फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार-भालू का भय; स्कूल छात्रों के लिए शुरू की निःशुल्क वाहन सुविधा

रुद्रप्रयाग जनपद में बढ़ रहे गुलदार, भालू एवं अन्य जंगली जानवरों की सक्रियता एवं हिंसक गतिविधियों के कारण जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए वाहनों की व्यवस्था की है। प्रशासन द्वारा 28 गांवों के लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए 13 वाहनों की व्यवस्था की है। जंगली जानवरों की बढ़ती आक्रामकता से अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने में असमंजस एवं असुरक्षा महसूस कर रहे थे। इन परिस्थितियों के कारण जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर छात्र सुरक्षा को ध्यान में रखकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी कहा गया कि उन मार्गों और क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए, जहां छात्र-छात्राएं अधिक दूरी पैदल तय कर जंगलों एवं झाड़ीदार क्षेत्रों से होकर विद्यालय जाते हैं। उन्होंने स्थिति सामान्य होने तक ऐसे संवेदनशील मार्गों पर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने बताया कि चन्द्रनगर क्षेत्र के बाड़व एवं कांदी के विद्यार्थी, गोर्ति एवं बुढना इंटर कॉलेज में पालाकुराली क्षेत्र के विद्यार्थी तथा रा.इ.का. चोपड़ा क्षेत्र के लगभग 08 गांवों के विद्यार्थियों हेतु उक्त प्रस्ताव दिया गया था। इन सभी के लिए वाहन सुविधा की मांग की गई थी। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 28 गांवों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं के लिए 13 वाहनों की व्यवस्था की गई है। सोमवार से विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्यों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह व्यवस्था प्रारंभ करा दी गई है। इस सुविधा के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक धनराशि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें