आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना और पेट्रोल व एलपीजी में संभावित कमी को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में वन विभाग, वन निगम के अधिकारियों और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। ठक में जिलाधिकारी ने कहा कि एलपीजी की कमी होने की स्थिति में होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान इंडक्शन चूल्हों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर कोयला और लकड़ी को भी वैकल्पिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।