अंकिता हत्याकांड को लेकर रविवार को उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और सोशल मीडिया में वायरल हो रहे भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। उक्रांद के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने आरोप लगाया कि भाजपा शुरुआत से ही दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है, ऐसे में पूरे मामले की सीबीआई जांच आवश्यक है। वहीं उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने भाजपा महिला मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि अंकिता जैसे गंभीर मामले में महिला मोर्चा की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।