जनपद के बसुकेदार क्षेत्र के डुंगर गांव में महिला मंगल दल और ग्राम प्रधान की पहल पर गांव में शराबबंदी को लेकर सख्त निर्णय लिया गया है। आयोजित बैठक में सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पर रोक लगाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय के अनुसार शादी-विवाह, मुंडन, पितृ कार्य जैसे आयोजनों में शराब पीकर पहुंचने पर 11 हजार का जुर्माना लगेगा।