फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: वन्यजीवों के हमलों को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में हो रही निगरानी, कंट्रोल रूम स्थापित

अलका त्यागी Updated Wed, 17 Dec 2025 09:40 PM IST

बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि जनपद में बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भालू सहित अन्य वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। वन्यजीव हमलों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि रात के समय घटनाएं अधिक हो रही हैं, ऐसे में सूचना मिलते ही संबंधित टीमों को मौके पर भेजा जा रहा है। डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को जंगल जाने से रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निशुल्क पशु आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, वन्यजीव हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार की व्यवस्था तत्काल की जा रही है, ताकि जान-माल की क्षति को रोका जा सके। पशुओं के घायल होने की स्थिति में भी पशु चिकित्सा टीम को क्षेत्र में भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। जिला प्रशासन मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें