फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag Accident: गुप्तकाशी–कालीमठ मोटरमार्ग पर खाई में गिरा बाइक सवार, मौके पर हुई मौत

गुप्तकाशी–कालीमठ मोटरमार्ग पर विद्यापीठ से लगभग दो किलोमीटर आगे कालीमठ मंदिर की ओर जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज रावत (32 वर्ष), निवासी कविल्ठा, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस और डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीम तहसील ऊखीमठ से मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तत्काल रवाना किया गया था, लेकिन खाई में गिरने से बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें