फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलआरसी बैठक में योजनाओं की समीक्षा, ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की वित्तीय वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बैंकों की प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंकों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन और ऋण वितरण से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों से ऋण संबंधी प्रकरणों का सरलीकरण के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और बैंक अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, लीड बैंक अधिकारी अरुण सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी टी.एस. मलेठा, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें