फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घूम रहा गुलदार...केदारघाटी में दहशत

रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Dec 2025 01:34 PM IST

केदारघाटी में भालू और गुलदार से जुड़ी घटनाएं बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परकंडी के ककोला गांव की सड़क पर दिन दहाड़े गुलदार घूमते हुए दिखा। इस दौरान, इस सड़क से गुजरते वाहन चालक ने इसे कैमरे में कैद कर लिया। वाहन चालक द्वारा हॉर्न और शोर मचाने के बाद भी गुलदार सड़क से नहीं हटा और काफी दूर तक सड़क पर आवाजाही करने लगा। वहीं एक मोड़ पर गुलदार द्वारा वाहन पर हमला करने की भी कोशिश की गयी, जिससे डरकर वाहन चालक ने तेज गति से वाहन दौड़ा दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश तंगवाण , ललित भट्ट और सुरेशानंद भट्ट ने बताया की गुलदार और भालू की इस क्षेत्र में चहलकदमी बहुत बढ़ गयी है। वहीं गुलदार आवासीय बस्तियों के पास भी घूमता नजर आ रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार और भालू के सम्बन्ध में ठोस कार्रवाही करने की बात कही। वहीं क्षेत्र में बढ़ती वन्यजीवों की सक्रियता पर विभाग से सुरक्षात्मक उपाय किये जाने की भी मांग की। वन क्षेत्राधिकारी हरिशंकर रावत ने कहा कि टीम मौके पर मौजूद है, वहीं कैमरा ट्रैपिंग भी कर लिया है, स्थिति को देखते हुए पिंजरे भी मंगाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें