फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा: महिलाओं और बुजुर्गों के लिए 20 वाहन आरक्षित

केदारनाथ यात्रा में बढ़ती भीड़ के बीच परिवहन विभाग ने महिलाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की है। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभाग ने 20 वाहन आरक्षित किए हैं, जो पूरे यात्रा काल में संचालित रहेंगे। इन वाहनों के माध्यम से सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शटल सेवा में श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित और सहज परिवहन सुविधा दी जाएगी। एआरटीओ (प्रवर्तन) धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग का लक्ष्य सभी वर्गों, खासकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बिना कठिनाई यात्रा का अनुभव कराना है। उन्होंने बताया कि सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत संचालित होंगे और यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें