फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल लगेगा जाख मेला: विंदवासिनी मंदिर से लाई गई देव मूर्तियां, धधकते अंगारों पर नृत्य करते हैं देवता के पश्वा

गुप्तकाशी। क्षेत्र के प्रसिद्ध जाख देवता (जाखराजा) मेले का आयोजन बुधवार को बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को देवशाल स्थित विंदवासिनी मंदिर से देव मूर्ति को गाजे-बाजे, शंख ध्वनि और वेद मंत्रों के साथ सुसज्जित कंडी में जाखराजा मंदिर परिसर तक लाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु नंगे पांव करीब डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में रात्रि भर चार पहर की विशेष पूजा-अर्चना के साथ यज्ञकुंड में अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। यह यज्ञकुंड लगातार दो दिनों से प्रज्वलित रखा गया है। परंपरा के अनुसार जाख पश्वा नारायणकोटी से कोठियाड़ा और देवशाल होते हुए बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे मंदिर परिसर में पहुंचेंगे, जहां वे धधकते यज्ञकुंड में नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। यह दृश्य मेले का मुख्य आकर्षण है। आयोजन से जुड़े हरिओम देवशाली, विनोद देवशाली और महेंद्र देवशाली ने बताया कि जाख देवता मेले का लिखित इतिहास करीब 1111 वर्षों पुराना है। 15 अप्रैल को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसके समापन पर सायंकाल देव मूर्तियों को पुनः विंदवासिनी मंदिर में विराजमान किया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें